निंबाहेड़ा ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त 3 आरोपी गिरफ्तार

ईको वैन से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौडगढ़, 02 अप्रैल 2026। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ईको वैन से 40 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन में तथा वृताधिकारी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन एंव थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के निकटतम सुपर विजन में में मुकेश कुमार आरपीएस प्रो. मय जाप्ता हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि मांगुसिंह, विजय, विजय सिंह, राकेश, जगदीश, गोविन्द सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बुधवार को जलिया चेक पोस्ट पर आकस्मिक नाकाबंदी आयोजित की गई। दौराने नाकाबंदी नीमच की ओर से ईको वैन आई जिसमें सवार महावीर पिता रामरतन गुर्जर निवासी बचखेडा थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा, दिलखुश पिता जगदेव गुर्जर उम्र 22 साल निवासी बोरडा थाना पारोली जिला भीलवाडा तथा हेमराज पिता चावण्ड गुर्जर उम्र 20 साल निवासी बोरडा थाना पारोली जिला भीलवाड़ा ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। ईको वैन को तीनों व्यक्तियों सहित डिटेन कर ईको वैन की तलाशी ली गई तो 2 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 40 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पाया गया जिसको जब्त किया गया एवं तीनों अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया
 
 जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post