डीएस सेवन न्यूज उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, वहीं दो लोगों की मौत होने की भी सूचना सामने आ रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद हाईवे-48 पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित करने और जाम खुल
Tags
Breaking News