उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर में घुसी स्कॉर्पियो, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर”

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत, एक गंभीर उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दरौली स्थित आवरी माता मंदिर के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे गाड़ी में सवार तीन लोगों में से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही डबोक थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post