उदयपुर कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन आज, 2 हजार से ज्यादा यात्री जाएंगे; दोपहर 1 बजे रवाना होगी, कल सुबह 10:10 बजे प्रयागराज पहुंचा देगी
प्रयागराज महाकुम्भ 2025
DS7NEWS NETWORK
महाकुंभ के लिए उदयपुर से रविवार को स्पेशल ट्रेन जाएगी। यह दोपहर 1 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होकर जयपुर होते हुए 20 जनवरी को सुबह 10:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। अंतिम स्टेशन धनबाद पर रात 9 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी में 100 से अधिक की वेटिंग है। ट्रेन वापसी में धनबाद स्टेशन से 21 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होगी। प्रयागराज 22 जनवरी को सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट ठहराव के बाद सुबह 10:20 बजे रवाना होगी, जो 23 जनवरी को सुबह 9:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। ऐसे में यात्री करीब 48 घंटे प्रयागराज में ठहर सकेंगे। बता दें, रेलवे की ओर से इस ट्रेन की एक ही ट्रिप रहेगी। ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। रिजर्वेशन के अलावा 4 साधारण श्रेणी के डिब्बों में भी यात्री स्टेशन से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं
DS7NEWS NETWORK
Breaking News
Tags
Breaking News