उदयपुर युवक ने शादी का दबाव बनाया, नाबालिग ने जहर खाकर जान दी
DS7NEWS NETWORK
सगाई तोड़ देने के बावजूद युवक नाबालिग लड़की पर शादी का दबाव बनाता रहा। परेशान लड़की ने जहर खाकर जान दे दी। मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक भूमिका (16) पुत्री भगवतीलाल गायरी निवासी कमलोद, देबारी ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसका भाई पंकज अपनी मां के साथ बाइक पर एमबी अस्पताल लेकर गया। रास्ते में भूमिका ने बताया कि उसने जहर की 3 गोलियां खाई हैं। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान लड़की की मृत्यु हो गई। उसके पिता भगवतीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि करीब दो माह पहले डांगियों का गुड़ा निवासी दुर्गेश गायरी से बेटी का रिश्ता तय किया था। बात नहीं बनने पर संबंध तोड़ दिया। उसके बावजूद भी दुर्गेश बेटी पर शादी का दबाव डाल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी और परेशान होकर उसने जहर खा लिया। रिपोर्ट पर एएसआई अमर सिंह ने मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
DS7NEWS NETWORK
Breaking News
Tags
Breaking News