उदयपुर में सीने पर फुटबॉल लगने से खिलाड़ी की मौत : विपक्षी प्लेयर के किक को रोकने की कोशिश कर रहा, मैदान पर गिर पड़ा

उदयपुर में सीने पर फुटबॉल लगने से खिलाड़ी की मौत : विपक्षी प्लेयर के किक को रोकने की कोशिश कर रहा, मैदान पर गिर पड़ा
DS7NEWS NETWORK 
उदयपुर में सीने पर फुटबॉल लगने से खिलाड़ी की मौत हो गई। वह फुटबॉल प्रतियोगिता में मैच खेल रहा था। इस दौरान विपक्षी टीम के प्लेयर ने फुटबॉल को जोर से किक किया। इस खिलाड़ी ने फुटबॉल को सीने से रोकने की कोशिश की। सीने पर फुटबॉल लगते ही वह मुंह के बल मैदान पर गिर गया। आयोजक उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा उदयपुर जिले के कोटड़ा में आयोजित बाबा साहब देशपांडे जनजाति फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बुधवार शाम 5 बजे हुआ। कोटड़ा थाने के एएसआई इंद्र सिंह ने बताया- राजस्थानी वनवासी कल्याण परिषद की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें गांव निचला थला निवासी शांता (40) पुत्र सका वडेरा की मौत हो गई
DS7NEWS NETWORK 
Breaking News

Post a Comment

Previous Post Next Post