गोगुंदा आदमखोर पैंथर अपडेट जो मदार में मारा गया वही था आदमखोर पैंथर ने 1 माह में ली थी 8 जानें
आखिर तीन माह बाद यह सच सामने आ गया कि जिस पैंथर को मदार में आदमखोर मानकर मारा गया था, वह सच में आदमखोर था भी या नहीं? वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून (डब्ल्यूआईआई) को भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट में सामने आया है कि मारा गया पैंथर आदमखोर ही था। इस पैंथर को पिछले साल 18 अक्टूबर को शहर से सटे मदार इलाके में मारा गया था। इसने आखिरी हमला भी 16 अक्टूबर को इसी इलाके में किया था। इस हमले के बाद किसी भी तेंदुए ने किसी इनसान को भी अब तक शिकार नहीं बनाया है। आदमखोर तेंदुए ने 16 अक्टूबर को मदार निवासी मांगी (70) को मारा था। अब रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके शरीर पर तेंदुए के बाल उसी तेंदुए के थे, जिसे पुलिस की गोली से मारा गया था। इससे पहले 18 अक्टूबर को पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम में भी इसी तेंदुए के दांतों पर इंसानों का खून मिला था
DS7NEWS NETWORK
BREAKING NEWS LATEST UPDATE NEWS
Tags
Breaking News