तेजपुर में सनसनी: विवाहिता पर सिरफिरे युवक का ब्लेड से जानलेवा हमला, आए 25 टांके...

तेजपुर में खौफनाक हमला: विवाहिता का गला ब्लेड से रेता, 25 टांके आए; आरोपी फरार
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता पर कथित रूप से एक युवक ने ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में महिला के गले, कमर और पैर पर गहरे घाव हुए हैं। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेजपुर निवासी रेखा पत्नी राकेश पर अचानक हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक ने महिला पर ब्लेड से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद बताया कि शरीर पर कई गहरे जख्म होने के कारण करीब 25 टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल महिला की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस घटना के बाद तेजपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post