पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिलेभर में वाहन चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को फरियादी दीपक सोनी निवासी पिपलियामंडी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MU1481 घर के बाहर से रात के समय चोरी हो गई। मामले में थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी सहायता ली। इसी बीच 13 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काचरिया रोड पिपलियामंडी से आरोपी महेश कुमावत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रवि उर्फ नारायण कुमावत और असलम मेवाती के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमावत निवासी नरसिंहपुरा, रवि उर्फ नारायण कुमावत निवासी नरसिंहपुरा एवं असलम मेवाती निवासी नई फतेहगढ़ थाना दलौदा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर MP14MU1481, हीरो होंडा स्प्लेंडर MP44MA6272 एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस RJ35SK4515 जब्त की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उप निरीक्षक भीम सिंह राठौड़ सहित पुलिस टीम के कई जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
Breaking News