चित्तौड़गढ़ बेगूं नाकाबंदी तोड़ भागी आई-20, 40 किलो डोडाचूरा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

नाकाबंदी तोड़ भागी आई-20, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा डोडाचूरा तस्कर; 40 किलो से ज्यादा माल बरामद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुण्डई आई-20 कार को भी कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार रविवार को एनएच-27 पर गौरला गांव जाने वाले मार्ग के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध हुण्डई आई-20 कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तुरंत स्टॉप स्टीक लगाकर कार के टायर पंचर किए और पीछा कर वाहन को रुकवाया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दिलखुश मेघवाल (23) निवासी चौडा, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बनी विशेष टीम

मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर यह विशेष कार्रवाई की गई। उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ और डीएसपी अंजलि सिंह की निगरानी में बेगूं थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

इस टीम में कांस्टेबल ललित सिंह, धर्मेंद्र, रमेश, बालकिशन, मनोहर और चालक रतन सिंह को शामिल किया गया था। टीम ने रणनीति बनाकर हाईवे पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की।


पुलिस की आमजन से अपील

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, कंट्रोल रूम या नारकोटिप हेल्पलाइन 94604-25643 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post