नहाने गईं दो मासूम बच्चियां पानी में डूबीं मौत गांव में पसरा मातम

नहाने गई दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के नादिया गांव में पानी में नहाने गई दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूली पुत्री दिलीप और रजु पुत्री बापुलाल एक दिन पहले घर से नहाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही निर्भय सिंह राणावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पानी में तलाश अभियान चलाया गया, जहां दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post