10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फ्लैट से 36.46 ग्राम स्मैक व 66,800 रुपये नकद बरामद
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की कार्रवाई*
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना सदर चित्तौड़गढ़ एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी के फ्लैट पर दबिश देकर 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में प्रयुक्त उपकरण तथा 66,800 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी ब्रजेश सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में मय जाब्ता एवं डीएसटी की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को मुखबीर की सुचना पर सरहद ओछडी में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के फ्लेट नम्बर एल.आई.जी.5/एफ.एफ.-7 पर दबीश दी गई तो उक्त फ्लेट में अभियुक्त सुरेश कुमार उर्फ भोना सिंधी पिता मंगाराम सिंधी जाति सिंधी निवासी एल.आई.सी. ऑफिस के सामने किलारोड चित्तौडगढ हाल किरायेदार भगवान सिंह प्रधानमंत्री जन आवास योजना ओछडी फ्लेट नम्बर एल.आई.जी.5/एफ.एफ.7 मिला। फ्लेट की तलाशी ली गई तो फ्लेट के अन्दर अवैध स्मैक 36.46 ग्राम मिली एवंम मादक पदार्थ से संबधीत क्रय , विक्रय, परिवहन को लेकर उपकरण एवंम नगद राशि 66,800/रू, मिले, जिनको जप्त कर फ्लेट मालिक सुरेश कुमार उर्फ भोना सिंधी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुरेश उर्फ भोना सिंधी भोपालसागर थाने में 10,000 / रू. का ईनामी होकर पूर्व में 20 प्रकरण जुआ अधिनियम के व 05 एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण दर्ज होकर थाना कोतवाली चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर हैं।
-:पुलिस टीम:-
सदर चित्तौड़गढ़ :- थानाधिकारी प्रेम सिंह,एसआई मुरलीदास, एएसआई बलवंत सिंह,कानि पृथ्वीपाल सिंह,भजन लाल
डीएसटी:- हैड कानि भुपेन्द्र सिंह,कानि. दुर्गाराम, विजय कुमार,दिपक कुमार।
Tags
Breaking News