चित्तौड़गढ़ पारसोली 25 टन अवैध बजरी सहित 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त 2 चालक गिरफ्तार

25 टन अवैध बजरी सहित 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, दो चालक गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। पारसोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 टन अवैध बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से दो ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया।

        जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेंगू अंजलीसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसोली ठाकराराम के नेतृत्व मे बुधवार को थाना सर्किल के बिच्छोर गाँव के बाहर स्थित गिट्टी केशरों के पास शम्भुपुरा की तरफ से आने वाले रास्ते पर 5 ट्रैक्टर मय ट्राली खनिज बजरी परिवहन करते चालक महेन्द्र नायक पिता धारासिंह उम्र 22 साल निवासी होडा खाचरोल थाना बडलियास जिला भीलवाडा तथा महावीर पिता किशोर सालवी उम्र 19 साल निवासी मेहताजी का खेड़ा थाना बिगोद जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया जाकर खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञापत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पाया जाने से मौका कार्यवाही की जाकर थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमे अनुसंधान जारी है।
पुलिस थाना पारसोली टीमः- थानाधिकारी ठाकराराम, एएसआई देवी लाल, गोविन्दसिंह,रामदयाल, हैडकानि. चान्दमल, कानि.राजेन्द्र,रघुवीर,प्रमोद, राकेश।

Post a Comment

Previous Post Next Post