कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की 4 बाइक बरामद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य चोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने निम्बाहेड़ा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलों के लॉक तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि विशेष गिरोह द्वारा दुपहिया वाहनों की चोरी करने की आपराधिक घटनाओं के मददेनजर रखते हुऐ सक्रिय गैंग को चिन्हित कर वारदातों में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिए एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देंशन एवं डीएसपी ब्रदीलाल राव के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में गठीत टीम एएसआई अम्बालाल ,हैडकानि. हरविन्दर सिंह,कानि. रणजीत,हेमन्त, रामचन्द्र,विजयसिंह को आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देश दिये हुऐ थे। इस पर उक्त टीम द्वारा पिछले कई दिनों से सेीसीटीवी फुटेज खंगाले जाकर सूचनाओं का संकलन कर अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर मुल्जिम नन्दकिशोर जाटव उर्फ बल्लू पिता रतनलाल जाति जाटव उम्र 22 साल निवासी रेल्वे स्टेशन रोड़ जावद पुलिस थाना जावद जिला नीमच (मध्य प्रदेश) पुछताछ करने से उसके द्वारा कस्बा निम्बाहेड़ा में भिन्न स्थानो से मोटरसाईकिलो के लॉक तोड़ कर चोरी कर ले जाने की कई वारदात करना कबुल किया एवं चोरी की गयी मोटरसाईकिल को मुल्जिम शुभम तेली पिता मदनलाल तेली उम्र 18 साल निवासी जावी रोड़ चौराया के पास, सरवानिया महाराज पुलिस थाना जावद जिला नीमच (मध्य प्रदेश) के द्वारा खरीद करना कबुल किया गया तथा मुल्जिम शुभम तेली व नन्दकिशोर जाटव उर्फ बल्लु के कब्जे से चोरी की गयी 04 मोटरसाईकिलो को बरामद किया गया। जिस पर उक्त दोनो मुल्जिमान को गिरफ्तार किया जाकर चोरी की गयी मोटरसाईकिलो के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ एवं अग्रीम अनुसन्धान जारी है।
Tags
Breaking News