निम्बाहेड़ा सादर थाना पुलिस ने नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र: नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 18 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नर्सरी के पौधों की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा 287 किलो 720 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त टाटा ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

           जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन मे थानाधिकारी संजय शर्मा  द्वारा गठित टीम एसआई सुरेश चन्द  मय जाप्ता व जिला विशेष टीम के प्रभारी प्रमोद कमार हैड कानि. मय जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी के दौरान थाने के सामने हाईवे रोड पर टाटा ट्रक मे नर्सरी के पोधों की आड मे छिपा कर परिवहन किये जा रहे अवैध गांजा 287 किलो 720 ग्राम (02 क्विंटल 87 किलो 720 ग्राम) व घटना मे प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर मोके से ट्रक चालक शिवराज पिता भैरूलाल जाट निवासी रूपाहेली थाना सदर भीलवाडा जिला भीलवाडा को गिरफतार किया गया। पुलिस अब गांजा की तस्करी से जुडे गिरोह का पर्दाफाश में जुटी है।  

पुलिस टीम सदर निंबाहेड़ा :-एसआई सुरेश चन्द्र,कानि.जीवनलाल, सुर्यभानसिंह, बाबूलाल, शिवकुमार,हैडकानि.महावीर सिंह   
डीएसटी टीम:-हैडकानि. प्रमोद कुमार हैड, कानि.रतनसिंह,मनोजकुमार,बलराम मीना, प्रितम,बलराम, कमलेश,अजयकुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post