चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ , 27 जून 2026। कनेरा थाना पुलिस चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषण एवं पोस्ता दाना बरामद किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कनेरा थाना क्षेत्र में गत दिनों अलग-अलग स्थानों पर चोरी एवं नकबजनी की वारदातें होने पर प्रार्थियों द्वारा थाने पर पृथक-पृथक रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। रिपोर्ट में मकानों से पोस्ता दाना, डोडा पोस्ता, सोने के आभूषण एवं नकदी चोरी होने संबंधी प्रकरण दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश हरगन के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा जिला स्पेशल टीम के सहयोग एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान संदिग्ध कमलेश कंजर तथा विनोद कंजर को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी एवं नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया।
*अलग-अलग गैंग द्वारा की गई वारदातें*
1. आरोपी कमलेश कंजर तथा विनोद कंजर ने अपने साथियों के साथ ग्राम सरसी से डोडा चूरा, सोने के आभूषण एवं नकदी चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण में कुछ सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं।
2. कमलेश तथा विनोद दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल पम्प कनेरा के सामने स्थित छाजेड़ के गोदाम से पोस्ता दाना चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का पोस्ता दाना बरामद कर उसे खरीदने वाले आरोपी काना उर्फ देवकिशन तेली को गिरफ्तार किया गया।
3. आरोपी भैरूलाल कंजर ने अपने साथियों के साथ ग्राम कनेरा में दो स्थानों एवं बेनीपुरिया से पोस्ता दाना चोरी कर कालूलाल तेली निवासी बिजयपुर को देना स्वीकार किया। कालूलाल को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पोस्ता दाना बरामद किया जा चुका है।
आरोपी कमलेश कंजर एवं विनोद कंजर पुलिस रिमाण्ड पर हैं। उनसे अन्य चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
*वारदात का तरीका*
आरोपी अलग-अलग गैंग बनाकर अपने साथियों के साथ रात्रि के समय सुनसान मकानों एवं बाड़ों में घुसकर अनाज, पोस्ता दाना तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे तथा बाद में उसे कम कीमत पर बेच देते थे।
*गिरफ्तार आरोपी*-
1. कमलेश पिता प्रकाश कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुधीतलाई, थाना बिजयपुर।
2. विनोद पिता रामस्वरूप कंजर, उम्र 31 वर्ष, निवासी दुधीतलाई, थाना बिजयपुर।
3. भैरूलाल पिता श्रीलाल कंजर, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुधीतलाई, थाना बिजयपुर।
*चोरी का माल खरीदने वाले गिरफ्तार आरोपी*
1. काना उर्फ देवकिशन पिता बालकिशन तेली, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिजयपुर, थाना बिजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।
2. कालूलाल पिता शांतिलाल, जाति तेली, उम्र 48 वर्ष, निवासी बस स्टैण्ड के पास, बिजयपुर।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, एएसआई प्रकाश, दीपक पाटील, एवं जिला स्पेशल टीम, चित्तौड़गढ़।
Tags
Breaking News