उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर नशे की हालत में एक व्यक्ति 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया और तारों के ऊपर लेटा हुआ दिखाई दिया।
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि कुछ ही मिनट पहले उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Tags
Breaking News