ब्रेकअप के बाद टावर पर चढ़ा आशिक! जान देने की धमकी से मचा हड़कंप, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के लखावटी गांव में गुरुवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक प्यार में इस कदर परेशान हुआ कि अपनी जान देने की धमकी देते हुए एक ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा देखकर फिल्म 'शोले' के वीरू की याद आ गई, जो पानी की टंकी पर चढ़ गया था। इस घटना के बाद वहां देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई अनहोनी की आशंका से डर गया। जानकारी के अनुसार, मोबाइल टावर पर चढ़े इस युवक का नाम अतुल ठाकुर है। बताया जा रहा है कि अतुल का पास के ही एक गांव की दूसरी जाति की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन हाल ही में उसकी प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया था। प्रेमिका से दूर होने का गम अतुल बर्दाश्त नहीं कर पाया और वह गहरे तनाव में चला गया। इसी मानसिक तनाव और जिद के चलते उसने अचानक लखावटी क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post