शंभुपुरा एवं डीएसटी की कार्रवाई 32 ग्राम अवैध स्मैक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त
चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना शंभुपुरा ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 32 ग्राम अवैध स्मैक, व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में मय जाब्ता डीएसटी टीम की सूचना पर टीम द्वारा मंगलवार को थाना सर्किल से अभियुक्तगण 01.आजाद खान पिता शछोटे खान उम्र 39 साल जाति पठान निवासी उंचा थाना निम्बाहेडा सदर जिला चित्तौडगढ 02.रसीद खान पिता अब्दुल गनी उम्र 58 साल जाति पठान निवासी विरियाखेडी हाल मुकाम उंचा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ 03 वसीम खान पिता रसीद खान उम्र 38 साल जाति पठान निवासी विरियाखेडी हाल मुकाम उंचा थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ राज को गिरफ्तार कर कब्जे से 32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को बरामद किया। व अवैध स्मैक मंगवाने वाला व सप्लायर को नामजद किया गया । उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं ।
-:पुलिस टीम:-
थाना शम्भूपुरा :- थानाधिकारी धर्मराज मीना, कानी नरेश, मुकेश, रामकिशन, महेंद्र, योगेन्द्र
डीएसटी:- हैड कानि भुपेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार मय टीम
Tags
Breaking News