चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई 89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

 मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई
89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 06 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 89.24 ग्राम अवैध अफीम, एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस तथा परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में शुक्रवार को गोकुल लाल डांगी इंचार्ज थाना मंगलवाड मय जाप्ता के सर्कल गश्त करते हुए डूंगला रोड पर मंगलवाड तालाब के पास पहुंचे की सामने से डुगला की तरफ से एक नीले रंग की मारूती सुजकी कम्पनी की कार आई जो पुलिस बोलेरो को देखकर रोड से मिर्चाखेडी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ कार को लेकर भगाने लगे जिनका गोकुल लाल डांगी उ.नि. इंचार्ज थाना मय जाप्ता नें पीछा कर घेरा देकर कार को रोकाकर चालक का नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम राकेश कुमार पिता सोहनलाल गोदारा विश्नोई निवासी चिम्बडा पुलिस थाना चीतलवाना जिला जालौर एवं चालक के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हितेश सालवी पिता पारसमल सालवी निवासी आसावरा की ढाणी पुलिस थाना भदेसर जिला चितौडगढ़ तथा पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोमाराम पिता वालाराम जाट निवासी माइलो की बेरी खारी पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा होना बताया। उक्त तीनों की कब्जेशुद्वा कार की नियमानुसार तलाशी ली जाकर अवैध अफीम बारदान सहित कुल 89.24 ग्राम एवं एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा कारतुस जब्त किया गया। अवैध अफीम एवं देशी पिस्टल मय कारतुस के परिवहन करने में प्रयुक्त कार को जब्त कर अभियुक्तगण राकेश कुमार, हितेश सालवी एवं भोमाराम को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना मंगलवाड टीमः- एसआई गोकुल लाल डांगी, एएसआई प्रेमनाथ, कानि.राकेश,गजेन्द्र सिंह,रोशनलाल, अविनाश,भैरूलाल

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post