चित्तौड़गढ़ राशमी अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी और डम्पर जब्त

अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी और डम्पर जब्त

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ राशमी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक डम्पर को जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान एक स्थान पर अवैध रूप से बजरी खनन करते हुए जेसीबी मशीन पाई गई, जबकि बजरी परिवहन करते हुए एक डम्पर को भी पकड़ा गया। डम्पर के पास वैध रवाना (रॉयल्टी) दस्तावेज नहीं पाए गए।
पुलिस ने दोनों वाहनों को डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सर्वेयर को सूचना दी है। पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post