चित्तौड़गढ़ साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश

साइकिल रैली और योग के जरिए चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिट इंडिया का संदेश
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 07 जून। फिट इंडिया मिशन के तहत रविवार सुबह चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा “Sunday on Cycle” कार्यक्रम एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया।

सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित आमजन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

साइकिल रैली के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी आमजन के साथ सहभागिता करते हुए फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post