NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला: भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर भी रहेगा बंद


केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगाया 
NEET एग्जाम से पहले देश में टेलीग्राम पर लगा बैन 21 जून को होनी है NEET UG की परीक्षा...
मैसेज एडिटिंग फीचर पर 30 जून तक प्रतिबंध

डीएस सेवन न्यूज नई दिल्ली। NEET री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी।

NTA के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाया है। यह रोक 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।

गौरतलब है कि NEET की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जानी है। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत भारत में पहले से भेजे गए संदेशों को 30 जून तक एडिट नहीं किया जा सकेगा।

NTA ने बताया कि कुछ लोग टेलीग्राम का उपयोग परीक्षाओं में पेपर लीक होने के फर्जी सबूत तैयार करने और उन्हें प्रसारित करने के लिए करते रहे हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाने तथा परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post