चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ बाइक चोरी का खुलासा मोटरसाइकिल बरामद 1 आरोपी गिरफ्तार,

बाइक चोरी का खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 16 जून 2026। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 12 जून 2026 को प्रार्थी नेपाल बन्जारा निवासी रामपुरिया निवासी नीमच (मध्यप्रदेश) ने एक रिपोर्ट दी कि दिनांक 11जून 2026 को उसने अपनी मोटरसाईकिल मोरवन टोल से आगे स्टेट हाईवे के पास खड़ी की थी जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर का पता लगाने के लिये थानाधिकारी भगवान लाल के नेतृत्व एएसआई जगदीश चन्द्र मय जाप्ते की एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मोरवन, गाडरियावास, दौलतपुरा, भिखाखेड़ा, छीपाखेड़ा, निमगांव इत्यादि में सीसीटीवी कैमरे चैक कर संदिग्धगणो से पुछताछ की गई। टीम द्वारा संदिग्ध सुखलाल पिता उदा जाति बावरी उम्र 21 साल निवासी नीमगाव थाना मंगलवाड जिला चितौडगढ को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर अभियुक्त सुखलाल बावरी ने चोरी करना कबुल किया। अभियुक्त सुखलाल बावरी की निशादेही से प्रकरण हाजा की चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायायल के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
थाना मंगलवाड पुलिस टीमः- थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चन्द्र ,भैरू लाल जाट,कानि.टंवर सिंह, रोशन लाल।

Post a Comment

Previous Post Next Post