विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर कानोड़ राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत कानोड़ में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवाये जा रहे है।
परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (सीएपीपी) यूनिट द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ जागरूकता एवं अनुभव साझा करने के लिये कोर्ट चौराहे पर नेशन कंप्यूटर शिक्षण संस्थान पर विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम गतिविधि की गयी।
सीएपीपी इकाई के मनोज कुमार जाट ने उपस्थित विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम हमारे भविष्य के लिए जलवायु के लिए प्रकृति से प्रेरित' विषय के बारे में जानकारी दी एवं बताया कि हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हो सके जितना प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करे पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और टिकाऊ भविष्य के लिए पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने एवं सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने हेतु शपथ दिलाई गई नगर पालिका के स्वच्छता इंजीनियर अजय कुमार गुर्जर ने उपस्थित विद्यार्थीयो को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
नेशन कंप्यूटर एजुकेशन के डायरेक्टर देवीलाल जाट ने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण कर हम आने वाली पीढियो को एक स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवा सकते हैं।
कार्यक्रम मे नगर पालिका से नंदन कुमार, नेशनल कंप्यूटर एजुकेशन से हेमलता चौधरी, अर्पिता तंबोली, सलोनी व्यास, मुमल कुंवर का सहयोग रहा एवं विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई।
Tags
Breaking News