डीएस सेवन न्यूज उदयपुर की फतेहसागर झील से बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। सुबह करीब 10 बजे झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर अंबामाता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रेस्क्यू अभियान में गोताखोर विजय नकवाल, गौरव बागोरा, कैलाश गमेती और चालक मुकेश सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस शव की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।
Tags
Breaking News