ए-वन स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के मामले में दो आरोपी काबू
डीएसपी जय सिंह के कुशल नेतृत्व में हुई कार्रवाई, स्पा सेंटर के दो संचालक भी नामजद
डीएस सेवन न्यूज फतेहाबाद, पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी जय सिंह के कुशल नेतृत्व में हुडा सेक्टर-3 स्थित ए-वन स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान देह व्यापार से जुड़े मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया, जबकि स्पा सेंटर के दो संचालकों को भी मामले में नामजद किया गया।
डीएसपी जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ए-वन स्पा सेंटर पर रेड की। इस दौरान बलविंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी जिला हिसार तथा रवि वर्मा निवासी राजस्थान को काबू किया गया।
प्रारंभिक जांच के दौरान स्पा सेंटर के संचालक अशोक तथा मोनू, दोनों निवासी जींद, की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी मामले में नामजद किया गया। इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थाना शहर फतेहाबाद में आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tags
Breaking News