झारखंड के गुमला जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि 3 साल की बच्ची के साथ यौन अपराध की घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. आरोप है कि आरोपी से मिले शुरुआती 20 हजार रुपये से गांव में दावत भी की गई. बाद में किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है.
Tags
Breaking News