डीएस सेवन न्यूज बिनोता। निंबाहेड़ा बिनोता-अम्बामाता रोड पर आमजन, ग्रामवासियों एवं राहगीरों की पैंथर से सुरक्षा एवं सतर्कता को देखते हुए रेंजर सुनील यादव के निर्देश पर बाड़ी वन विभाग के अधिकारी करणपाल सिंह यादव ने परसराम कुमावत के साथ भिजवाए गए चेतावनी बोर्ड को बिनोता ग्रामवासियों की उपस्थिति में स्थापित कराया।
ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के ग्रामीण इलाकों में दिन-प्रतिदिन पैंथर की मूवमेंट लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के उद्देश्य से चेतावनी बोर्ड लगाया गया।
इस दौरान शक्ति सिंह शक्तावत, प्रहलाद प्रजापत, भूपेंद्र सिंह शक्तावत, परसराम कुमावत, गोविंद कुमावत, लोकेन्द्र सिंह शक्तावत, गुड्डू बिल्लीया, महावीर सिंह शक्तावत, दशरथ सेन, बाबरू सुथार, मनोज तिवारी, राजेश आचार्य, प्रहलाद गुर्जर, शीतल लखारा, हार्दिक भीमावत, भगवान गायरी, प्रेम गायरी, कालू गायरी, शक्ति सिंह, केशुराम रावत, अर्जुन कुमावत, शिवलाल गायरी, भवानी गायरी सहित बिनोता के अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tags
Breaking News