मेनाल झरने से 150 फीट नीचे कूदकर सेवानिवृत्त पुरातत्व कर्मचारी ने दी जान, गहरी खाई से निकाला गया शव

मेनाल झरने से 150 फीट नीचे कूदकर सेवानिवृत्त पुरातत्व कर्मचारी ने दी जान, गहरी खाई से निकाला गया शव

डीएस सेवन न्यूज बिजौलिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध मेनाल झरने पर शनिवार रात एक सेवानिवृत्त पुरातत्व विभाग कर्मचारी ने करीब 150 फीट ऊंचे झरने से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह झरने के नीचे चट्टानों के बीच उनका शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बाबूलाल (65) पुत्र उदयलाल हरिजन, निवासी चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। सेवानिवृत्ति के बाद वे पिछले कुछ वर्षों से मेनाल में रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे बाबूलाल मेनाल झरने पर पहुंचे और वहां से करीब 150 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। नीचे गिरने के दौरान वे चट्टानों से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चित्तौड़गढ़ से पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने करीब 150 फीट गहरी खाई से शव को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post