बावल में सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज, सोमवार को तुलसी माता दस्तूर के साथ होगा पंजीयन कार्यक्रम
बावल। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, बावल के तत्वावधान में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार, 6 जुलाई 2026 को विशेष आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार सुबह भिंडर से मेहमानों का आगमन होगा, जिसके बाद तुलसी माता के दस्तूर की रस्म संपन्न कराई जाएगी।
दस्तूर कार्यक्रम के उपरांत ठाकुर जी एवं तुलसी जी का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद सम्मेलन में शामिल होने वाले विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन प्रारंभ होगा। साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर समाजजनों के साथ चर्चा भी की जाएगी।
समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के इच्छुक सदस्य सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सहयोग राशि की घोषणा भी कर सकेंगे। आयोजन के अंत में समाजजनों के लिए भोजन व्यवस्था भी रखी गई है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
गोविंद प्रजापत पत्रकार,