चित्तौड़गढ़ बेगूं पारसोली में भाजपा कमांड मंडल की मासिक बैठक, बूथ मजबूती और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

पारसोली में भाजपा कमांड मंडल की मासिक बैठक, बूथ मजबूती और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं, 5 जुलाई। पारसोली स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कमांड मंडल (बेगूं) की मासिक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मंडल मीडिया प्रमुख नगजीराम धाकड़ ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अमर सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया ने की, जबकि सत्यनारायण माली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसके साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं के प्रमाण-पत्र डाउनलोड करवाए गए तथा उन्हें डिजिटल प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

मुख्य अतिथि अमर सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाए और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ पार्टी की विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाए।

मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर कुमावत, मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह चुंडावत, जीतू धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणावत, भग्गु जाट, मदन दास वैष्णव, कन्हैयालाल कुमावत, भंवर रेबारी, मन की बात संयोजक बद्रीलाल गट्यानी, मंत्री भंवर गुर्जर, कैलाश प्रजापत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी, दीपक सिंधी, लालाराम कुमावत, रमेश वैष्णव, राधेश्याम खटीक, बद्रीलाल सांगावत, नारायण धाकड़, कमलेश धाकड़, प्रधान जाट, दिनेश धाकड़, शंभूलाल कुमावत, रमेश रैगर, सीताराम गुर्जर एवं मांगीलाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post