केस जीतने के लिए जज की कुर्सी पर ही कर दिया काला जादू महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिकबल्लापुर से अंधविश्वास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय महिला ने कोर्ट का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ही टोटका कर दिया। आरोपी महिला मंजुला गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रथम अतिरिक्त सिविल और जेएमएफसी कोर्ट पहुंची और जज की कुर्सी व डायस पर सरसों छिड़क दी। कोर्ट स्टाफ को जब कुर्सी पर सरसों दिखाई दी, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें महिला की पूरी करतूत कैद हो गई। जांच के बाद कोर्ट प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ काला जादू विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह जमीन विवाद के केस में फैसला अपने पक्ष में करवाने के लिए यह टोटका कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

Post a Comment

Previous Post Next Post