त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ पहुंचे सचिन पायलट, माता के दरबार में की पूजा-अर्चना; प्रदेश-देश की सुख-समृद्धि की कामना

त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ पहुंचे सचिन पायलट, माता के दरबार में की पूजा-अर्चना; प्रदेश-देश की सुख-समृद्धि की कामना

डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार सुबह वागड़ दौरे के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे। सुबह करीब 8 बजे उन्होंने माता के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित जिले के कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे, जिन्होंने पायलट का स्वागत किया। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद सचिन पायलट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डूंगरपुर के लिए रवाना हुए। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राजनीतिक दृष्टि से भी उनके इस वागड़ दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post