राजसमंद में नवजात भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

राजसमंद में नवजात भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

डीएस सेवन न्यूज राजसमंद। जिला मुख्यालय के राजनगर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सिविल लाइन गली के सामने स्थित सरकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पास एक नवजात भ्रूण मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और जांच की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने नवजात भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आर.के. जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण कितने समय का था और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल राजनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post