धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब मदन दिलावर की इस्तीफा की मांग बढ़ा दबाव, शिक्षक संघ ने अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक को आंदोलन का दिया न्योता

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब मदन दिलावर पर बढ़ा दबाव, शिक्षक संघ ने अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक को आंदोलन का दिया न्योता

डीएस सेवन न्यूज जयपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर राजस्थान में आंदोलन का न्योता दिया है। पत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग का समर्थन करने की अपील की गई है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रंजीत मीणा और संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी की ओर से भेजे गए पत्र में जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए आंदोलन की सफलता की सराहना की गई है। पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री का रवैया शिक्षकों के प्रति क्रूर और तानाशाहीपूर्ण है तथा शिक्षकों को लगातार अपमानित किया जा रहा है। साथ ही शिक्षक नेताओं को डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

संघ का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से अभिजीत दीपके तथा सोनम वांगचुक को राजस्थान आकर आंदोलन में सहयोग देने का आमंत्रण दिया गया है। उनका मानना है कि इससे शिक्षकों को राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

इस बीच विपक्ष ने भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग उठाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024, 2025 और 2026 में नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक के मामलों में सरकार ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लागू किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।

डोटासरा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी, छात्रवृत्ति, ड्रेस, साइकिल और स्कूटी जैसी योजनाओं में देरी तथा अन्य समस्याओं के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर को भी धर्मेंद्र प्रधान की तरह इस्तीफा देना चाहिए।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजस्थान की राजनीति में भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग ने नया राजनीतिक माहौल बना दिया है। अब इस मुद्दे पर सरकार का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post