दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान के मामले में राइट-विंग पॉलिटिकल कमेंटेटर TG मोहनदास के खिलाफ केरल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने एफआईआर दर्ज की है.
विवादित बयानः मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल 'पत्रिका' पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन से गैंगरेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं.
मोहनदास ने वीडियो में कहा कि इन रेप मामलों पर कोई शिकायत भी नहीं होगी क्योंकि प्रोटेस्ट में शामिल लोगों को रेप पसंद है और ऐसी लड़कियां हैं जिन्हें रेप में मजा आता है.
हिंसा भड़काने वाली टिप्पणीः वीडियो में मोहनदास ने यह भी कहा कि अगर वे प्रभारी होते तो प्रदर्शनकारियों पर कर्फ्यू लगाकर मना करने पर गोली चलवा देते, भले ही कुछ लोगों की जान चली जाती.
पुलिसिया कार्रवाई: केरल साइबर पुलिस ने ई-मेल के जरिए मिली
शिकायत के आधार पर 29 जुलाई को मामला दर्ज किया. उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 और 353(1)(b) आईटी एक्ट की धारा 66 और केरल पुलिस एक्ट की धारा 120 (0) के तहत केस दर्ज किया गया है.
आरोपः पुलिस के मुताबिक 24 और 25 जुलाई को शेयर किए गए इन वीडियो का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना, लोगों के बीच डर का माहौल बनाना और हिंसा को बढ़ावा देना था.
Tags
Breaking News