उदयपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग गूंजा रक्षाबंधन का उल्लास, राखी बांधकर साझा कीं खुशियां

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग गूंजा रक्षाबंधन का उल्लास, राखी बांधकर साझा कीं खुशियां
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। अभय मंजुला सेवा संस्थान की ओर से को वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन, सम्मान और खुशियों का एहसास कराया।

कार्यक्रम में मीनल जैन, दिग्विजय सिंह राठौड़, अशोक, नितेश, संगम, मंथन, हर्षिल जैन, हर्षिल, देवांशी, आस्था, हिमांशु, हितेश नागौरी, प्रतीक जैन, आगम और शुभी सहित अभय मंजुला सेवा संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन के अवसर पर सदस्यों ने बुजुर्गों को राखी बांधी और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। डांस, अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे वृद्धाश्रम का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी के साथ खूब आनंद लिया।

संस्थान की ओर से सभी बुजुर्गों के लिए हाई-टी, नाश्ते एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के साथ ऐसे खूबसूरत और यादगार पल साझा करना था, जो उनके जीवन में खुशियां और अपनापन लेकर आएं।
अभय मंजुला सेवा संस्थान की ओर से संदेश दिया गया कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में हमारे बुजुर्ग भी शामिल हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post