राजस्थान के स्कूलों में मीडिया-कैमरा बैन का आदेश, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूपी-राजस्थान के स्कूलों में कैमरा बैन का मामला, सर्कुलर रद्द करने की मांग
डीएस सेवन न्यूज यूपी और राजस्थान के स्कूलों में एक्टिविस्ट और पत्रकारों के कैमरे बैन करने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर इस सर्कुलर को रद्द करने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकारों का यह आदेश संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका में इन सर्कुलर्स में पारदर्शिता और जवाबदेही के अभाव का भी आरोप लगाया गया है।

याचिका में कहा गया है कि सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में क्या चल रहा है, यह जानने का हक जनता को है। स्कूलों में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने से भ्रष्टाचार और लापरवाही को बढ़ावा मिल सकता है।

वहीं, राजस्थान में भजनलाल सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूलों में मीडिया और कैमरों पर प्रतिबंध लगाया था। अब इसी तरह के आदेशों को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post