हाल ही में पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकार युवाओं खास कर Gen-Z तक पहुंचने की कोशिश तेज कर रही है. छात्रों के इस विरोध-प्रर्दशन के बाद पीएम मोदी खुद इंस्टाग्राम पर आए. उन्होंने रात में रील बनाकर युवाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने मंत्रियों को भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव होने को कहा. अब इसी कड़ी में भारत का विदेश मंत्रालय जेन-जी के बीच लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट स्नैपचैट पर मौजूदगी दर्ज कराई है.
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है. रणधीर जायसवाल ने लिखा- अब हम Snapchat पर भी हैं! हमें ऐड करें और खास कहानियों, अपडेट्स, दिलचस्प कंटेंट और बहुत कुछ के लिए हमसे जुड़े रहें. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में अंत में लिखा-आइए Snap करें.
Tags
Breaking News