उदयपुर वार्ड 23 में मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वार्ड 23 में मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 23 के आरएमवी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब मतदान केंद्र की निर्धारित सीमा के भीतर कांग्रेस समर्थकों की मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताई गई।

भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने मतदान केंद्र के आसपास समर्थकों के खड़े होने का विरोध किया। मामला बढ़ने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी छवि शर्मा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान केंद्र पहुंचे और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मतदान केंद्र के आसपास निर्धारित 200 मीटर की सीमा में मौजूद समर्थकों को वहां से हटा दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post