उदयपुर में फर्जी मतदान का आरोप 3 मतदाता पहुंचे तो पता चला, उनके वोट पहले ही डाले जा चुके

उदयपुर में फर्जी मतदान का आरोप: तीन मतदाता पहुंचे तो पता चला, उनके वोट पहले ही डाले जा चुके

                      AI द्वारा बनाई गई फोटो 

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड संख्या 76 के शोभागपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान का आरोप सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, तीन मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनके नाम से पहले ही मतदान हो चुका है। इसके बाद मतदाताओं में नाराजगी देखी गई।

बताया गया कि भाग संख्या 4 के मतदाता गोपाल तथा भाग संख्या 5 के प्रकाश और कंकु मतदान के लिए पहुंचे थे। लेकिन केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही वोट डाला जा चुका है।

तीनों मतदाताओं ने फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और मतदान केंद्र से वापस लौट गए। घटना के बाद मतदान प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post