बूथ के बाहर महासंग्राम थप्पड़ के बाद ईंट से हमला, एक व्यक्ति का सिर फूटा हंगामे के बाद मतदान केंद के गेट बंद!

हनुमानगढ़ में मतदान के बीच बूथ पर संग्राम, विवाद के बाद हाथापाई के आरोप

डीएस सेवन न्यूज हनुमानगढ़ के सुरेशिया इलाके में मतदान के बीच बूथ पर विवाद के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच हाथापाई के आरोप सामने आए हैं।

एक प्रत्याशी पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया है, वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति पर ईंट से हमला करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

हंगामे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बूथ के गेट बंद कर दिए। सूचना मिलने पर बीजेपी नेता अमित साहू भी मौके पर पहुंचे।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से भी गुंडागर्दी के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना की तस्वीरों में एक व्यक्ति के सिर पर चोट दिखाई दे रही है। हालांकि, पूरे मामले में सामने आए आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान इस तरह का विवाद और हिंसा चिंता का विषय है। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post