उदयपुर भींडर में महिला मतदाता का कोई फर्जी वोट डाल गया, महिला के आरोप के बाद माहौल गरमाया।

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर भींडर। नगरपालिका चुनाव के दौरान भींडर के वार्ड नंबर 10 में एक महिला मतदाता के वोट को लेकर विवाद सामने आया। महिला जब मतदान करने बूथ पर पहुंची तो उसे बताया गया कि उसके नाम का वोट पहले ही डाला जा चुका है। इसके बाद महिला ने इसका विरोध करते हुए सवाल उठाया कि जब वह अब मतदान केंद्र पर पहुंची है तो उसके नाम से पहले वोट कैसे डाला गया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 के बूथ नंबर 8 पर मतदाता लक्ष्मी/सुरेश वोट डालने पहुंची थी। मतदान प्रक्रिया के दौरान जांच में सामने आया कि उसके नाम के सामने पहले ही मतदान दर्ज हो चुका था। इस पर महिला ने आपत्ति जताई और मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया।

महिला के विरोध के बाद कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए मतदान अधिकारियों ने नियमानुसार महिला से टेंडर वोट करवाया। इसके बाद विवाद शांत हुआ और मतदान प्रक्रिया आगे जारी रही।

घटना को लेकर महिला की ओर से दूसरे व्यक्ति द्वारा उसके नाम पर वोट डालने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, फर्जी मतदान किसने किया और इसकी जिम्मेदारी किसकी है, इसे लेकर आधिकारिक स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post