घाटोल में पैंथर का हमला, 11 वर्षीय बालक की मौत; इलाके में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले के घाटोल क्षेत्र में पैंथर के हमले में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी के साथ सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, घाटोल थाना क्षेत्र के टिम्बोली पाड़ा के पास रोहित पुत्र विमल पर पैंथर ने हमला कर दिया। हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बांसवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में पैंथर की तलाश शुरू कर दी है और उसे रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बालक की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को जल्द पकड़ने और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
बाइट: केसर सिंह, ASI