बेगूं में 307 किलो डोडाचूरा से भरी पिकअप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ | 26 सितंबर। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 25 सितंबर की रात की गई। बेगूं से राजगढ़ तालाब रोड पर गोपालपुरा की सरहद में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस ने मोहम्मद समद (43) निवासी जाट, थाना रतनगढ़, जिला नीमच और राहुल भाट (19) निवासी जाट, थाना रतनगढ़, जिला नीमच को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ बेगूं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बरामद मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत और पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन में की गई।
पुलिस टीम में थानाधिकारी चम्पाराम, कांस्टेबल रमेश, कमलेश, मनोहर, खेमाराम तथा चालक रतनसिंह शामिल रहे।
Tags
Breaking News