चुनाव से पहले मावली में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च से दिया भयमुक्त मतदान का संदेश
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर मावली। नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान से एक दिन पहले मावली में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन एवं मतदाताओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने पैदल मार्च करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी के जरिए असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश देने के साथ ही आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने का प्रयास किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब कल मावली में मतदान होगा, ऐसे में मतदान से पहले पुलिस के फ्लैग मार्च को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tags
Breaking News