शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने बड़ौली माधोसिंह पहुंचकर स्व. कैलाश सिंह सोलंकी को दी श्रद्धांजलि
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा। शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी रविवार को बड़ौली माधोसिंह पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली के पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. ठाकुर सा. कैलाश सिंह सोलंकी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने स्व. कैलाश सिंह सोलंकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Tags
Breaking News