चित्तौड़गढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांधीनगर में मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

चित्तौड़गढ़ में सुबह-सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांधीनगर में मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। शहर के गांधीनगर इलाके में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक गांधीनगर क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है, जो गार्डन व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। उसका गार्डन भी गांधीनगर इलाके में ही स्थित है।

बताया जा रहा है कि युवक किसी मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा है। हालांकि, उसकी मांग क्या है और आखिर किस वजह से उसने यह कदम उठाया, इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की मांगों और टावर पर चढ़ने के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post