सोच-समझकर लिखें, नहीं तो...' 'दिलरुबा ओ दिलरुबा' पर गरबा करते दिखे मंत्री जी

 छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा महोत्सव में 'दिलरुबा ओ दिलरुबा' गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर विपक्ष ने सवाल उठाए, वहीं सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियों से नाराज मंत्री ने कहा कि लोग सोच-समझकर लिखें, नहीं तो वह सोशल मीडिया पर ऐसा जवाब देंगे कि लोग लिखना-पढ़ना भूल जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता सौरव मिश्रा ने मनेंद्रगढ़ अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को लेकर अस्पताल की व्यवस्था और मंत्री की गरबा कार्यक्रम में मौजूदगी पर सवाल उठाए थे। मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है और इस बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post